मेरठ: ड्यूटी पर तैनात सैनिक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कम्प, पुलिस ने आत्महत्या मान शुरू की जाँच

By Rajeev Sharma | Sep 09, 2021

मेरठ। कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के फाजलपुर सैन्य इलाके में डयूटी में तैनात गढ़वाल निवासी सैनिक मनजीत का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सैन्यकर्मी का शव खून से लथपथ था और उसके पास इंसास राइफल और तीन खोखे पड़े हुए थे। माना जा रहा है कि सैनिक ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सैनिक के शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सैनिक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं सेना के इस बारे में कुछ भी कहने केा तैयार नहीं है।प्रारंभिक जाँच में पुलिस का मानना है कि सिपाही ने अपने गले पर इंसास रख गोली मारकर आत्महत्या की है।

कंकरखेड़ा थाने के कार्यवाहक एसओ रामअवतार का कहना है कि जवान को ठोड़ी के पास 3 गोली लगी हैं। मौके पर 3 खोखे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मैगजीन से 17 बुलेट मिले हैं, 3 ही फायर इंसास से हुए हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है की हो सकता है कि जवान डयूटी के समय खड़ा रहा होगा। इंसास की नोक ठोड़ी के नीचे हो और अचानक गोली चल गई हो। हालांकि पुलिस और सेना के अधिकारी आत्महत्या मानकर चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav