मेरठ: नशे में धुत पुलिसकर्मी बस में मैगजीन से भरी कार्बाइन भूला, सेना के जवान ने थाने में जमा कराई

By राजीव शर्मा | Aug 10, 2021

मेरठ में यूपी पुलिस की एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक बस में यूपी पुलिस का सिपाही नशे में इतना धुत था कि उसको मिली कार्बाइन को भी वह बस में ही भूल गया। उसी बस में एक सेना का जवान भी सफर कर रहा था। बस में कार्बाइन देख उसने मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में उसको जमा कराया है। यूपी पुलिस की सिपाही की इस लापरवाही पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में नकली शराब पर लगाम लगाने की तैयारी में आबकारी विभाग 

जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि बुलंदशहर में तैनात एक सिपाही को एक कार्बाइन सौंपी गई थी। जो फिलहाल में किसी ब्लाक प्रमुख का गनर बताया जा रहा है। इस मामले की जांच पड़ताल के लिए बुलंदशहर पुलिस से संपर्क साधा गया। जिसके बाद एसपी देहात बुलंदशहर मेरठ पहुंच गए और कार्बाइन को लेकर अब पूछताछ शुरू कर दी गई है ।फिलहाल आरोपी सिपाही कहां है। इसका अभी तक पता नहीं चल पा रहा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध