पवन जल्लाद जाएंगे तिहाड़, UP के जेल राज्य मंत्री बोले- हमने अनुमति दे दी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

मेरठ। निर्भया बलात्कार और मर्डर मामले में दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट ने दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जेल राज्यमंत्री जय कुमार सिंह ने अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हम पवन जल्लाद को दिल्ली भेजने की इजाजत दे चुके हैं। जयकुमार सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल की तरफ से जल्लाद की सेवा का लाभ उठाने के लिए चिट्ठी आई थी। जिसके लिए हमने अनुमति दे दी है। जब पवन जल्लाद की उन्हें जरूरत होगी वह वहां पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: निर्भया मामला: दोषियों के इलाकों में सन्नाटा पसरा, नहीं की किसी ने बात

गौरतलब है कि कोर्ट द्वारा डेथ वारंट जारी किए जाने के बाद पवन जल्लाद ने कहा था कि वह दोषियों को लटकाने के लिए न केवल तैयार है बल्कि आतुर है। आपको बता दें कि चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह