मेरठ : किसान मजदूर संगठन के मेरठ कमिश्नरी पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

By राजीव शर्मा | Sep 27, 2021

मेरठ, सहारनपुर से दिल्ली राजघाट के लिए रवाना हुई किसान मजदूर संगठन की किसान यात्रा ने रविवार शाम से मेरठ के कमिश्नरी पार्क में डेरा डाल  अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सोमवार को कमिश्नरी पार्क में संगठन के मुखिया ने ऐलान किया है कि जिला प्रशासन से नाराज संगठन के किसान, कमिश्नर के माध्यम से, मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बाद ही धरने से हटेंगे। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने दो अक्टूबर को कमिश्नरी पार्क में महापंचायत का ऐलान भी कर दिया है। जिसके चलते अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है।

बताते चलें कि कृषि बिल वापसी सहित 16 सूत्रीय मांगों के समर्थन में किसान मजदूर संगठन किसान यात्रा की शुरुआत सहारनपुर से की थी। 

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन