मेरठ:9 फीट की दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ, अफरातफरी, वन विभाग की टीम पहुंची

By राजीव शर्मा | Mar 04, 2022

मेरठ में एक बार फिर तेंदुए की दहशत पसर गई है। यहां पल्लवपुरम फेज 2 पॉकेट में एक मकान के अंदर तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया है। पूरी कालोनी में अफरातफरी रही। बीते करीब 4 घंटों से मेरठ की इस रिहायशी कॉलोनी में तेंदुए का खौफ है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। तेंदुए ने 9 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगाई और घर में जा छिपा। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के घर में घुसने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लगी है।

शुक्रवार सुबह घनी आबादी वाले पल्लवपुरम फेस-2 में एक घर के पास 9 फीट ऊंची दीवार को फांदते हुए तेंदुआ देखा गया। उसके बाद घर के लोग बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस, प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। तेंदुए की सूचना से खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि तेंदुआ 9 फीट ऊंची दीवार फांद कर मकान में जा घुसा। घर के लोग दहशत में आ गए। इस सूचना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की टीम भी मौके पर है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि पल्लवपुरम फेस-2 में तेंदुआ होने की सूचना मिली है। सूचना के बाद वन विभाग की टीमों को तेंदुआ रेस्क्यू कराने के लिए रवाना किया गया है। वह खुद भी मौके के लिए निकल रहे हैं। उनका कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट तौर पर जानकारी दी जा सकेगी। वैसे तेंदुआ होने की सूचना है।

प्रमुख खबरें

रसोई गैस पर आई Good News! Petroleum Ministry बोली- सामान्य रहेगी LPG Cylinder की सप्लाई

Dating Apps पर मिलेगा सच्चा प्यार! Profile से First Date तक, ये Expert Tips जरूर अपनाएं

Vanakkam Poorvottar: Assam में चुनावी संग्राम ने पकड़ा जोर, Himanta जीतेंगे या Gogoi? क्या हैं बड़े चुनावी मुद्दे

उत्तराखंड के मंत्री Satpal Maharaj की बिगड़ी तबीयत, CM Dhami हाल जानने AIIMS Rishikesh पहुंचे