मेरठ महाशिवरात्रि,यूपी रोडवेज ने कांवड़ियों को उपलब्ध कराई 24 घण्टे बस सेवा,रात्रि में भी रहेंगी रिजर्व दो बसें

By राजीव शर्मा | Feb 25, 2022

मेरठ,पश्चिमी यूपी में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। सावन मास की शिवरात्रि में भारी संख्या में यहां शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार और गौमुख से गंगाजल लाकर भगवान शिव को अर्पण करते हैं। मार्च की महाशिवरात्रि में भी कांवड़ चढ़ाने की परंपरा है, लेकिन इसमें कांवड़ियों की संख्या कम होती है।

मेरठ में भगवान भोलेनाथ के भक्ती में कांवड़ लेकर जाने वाले कावंड़ियों की सुविधा के लिए महाशिवरात्रि पर रात को भी बसें उपलब्ध रहेंगी। कांवड़ियों के लिए बसें 24 घंटा बस अड्‌डों पर रहेंगी। रात को भी बस के चालक, परिचालक बस अड्‌डे पर ही रहेंगे ताकि किसी भी कांवड़िये को दिक्कत न हो, उन्हें समय पर बसें मिलें और कांवड़ियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। साथ ही यूपी रोडवेज द्वारा उनके आवागमन के लिए दो बसों को रिजर्व रखने का आदेश किया गया है। विभाग का मकसद है कि दूरदराज से आने वाले कांवड़ियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

चूँकि बस अड्‌डों पर चुनाव के कारण यात्रियों को बसें नहीं मिल रहीं। रोडवेज की सभी बसों को दूसरे जिलों में चुनाव में लगा दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को समस्या हो रही है। बसों की कमी से कांवड़ियों को दिक्कत न हो इसलिए अतिरिक्त दो बसें उनके लिए रिजर्व रखी जाएंगी।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र