Meerut News: मवाना में जानलेवा हमले के दो आरोपी पकड़े गए, अवैध हथियार बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। मवाना थाना के एसएचओ देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मवाना थाना क्षेत्र के किशनपुर बिराना गांव में आठ और नौ नवंबर की दरमियानी रात बाबूराम पर आरोपियों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में बाबूराम के बेटे विकास कुमार की तहरीर पर नौ नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 351 और आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात इस मामले में वांछित रोहित उर्फ बिरजू (34) और हर्ष उर्फ तन्नू (22) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों किशनपुर बिराना गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Sandpapergate पर Usman Khawaja के दावों को Pat Cummins ने बताया पूरी तरह बकवास

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने 17 खिलाड़ियों को Arjuna Award से नवाजा

फ्लाइट का किराया ₹49,000 के पार, एक बाथरूम में 10 सवार! छठ पूजा पर 18 हजार ट्रेनों में आप भी जरूर करें अमृतकाल का अमृत सफर

Kochi Car Accident Case: पुलिस ने जज के 17 वर्षीय बेटे का बयान दोबारा दर्ज किया