Kochi Car Accident Case: पुलिस ने जज के 17 वर्षीय बेटे का बयान दोबारा दर्ज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

केरलम के कोच्चि जिला न्यायाधीश के 17 वर्षीय बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही मर्सिडीज-बेंज कार से हुए जानलेवा हादसे की जांच कर रहे पुलिस दल ने अदालत में रिपोर्ट पेश करने की प्रक्रिया के तहत किशोर का बयान फिर से दर्ज किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना 25 अक्टूबर को कोच्चि के चेरानल्लूर में हुई थी, जिसमें अपनी दुकान से स्कूटर पर सवार होकर घर लौट रहे जयबालकृष्णन (55) की मौत हो गई थी।

मामले की जांच कर रही जिला अपराध शाखा की टीम ने किशोर के पिता की गैरमौजूदगी में उसका बयान अलग से दर्ज करने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का रुख किया था। सूत्रों ने बताया कि अपने हालिया बयान में किशोर ने स्वीकार किया कि उसने पहले भी कार और मोटरसाइकिल चलाई थी तथा वह मोटरसाइकिल से अपने शिक्षण संस्थान भी गया था। सूत्रों के अनुसार, हालांकि किशोर ने इस बात पर जोर दिया कि उसके माता-पिता को उसके वाहन चलाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह उनकी जानकारी के बिना ही वाहन लेकर निकला था।

अधिकारियों ने बताया कि यह बयान किशोर की सामाजिक पृष्ठभूमि संबंधी रिपोर्ट तैयार करने के सिलसिले में दर्ज किया गया था। इस रिपोर्ट को कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत में पेश किया जाना है। किशोर को पहले पुलिस और बाद में किशोर न्याय बोर्ड से जमानत मिल गई थी।

पुलिस और जयबालकृष्णन के परिजनों ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में इस जमानत को चुनौती दी थी। हालांकि, अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी और एक किशोर से जुड़े मामले में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन न करने के लिए पुलिस की आलोचना की। इस बीच, केरल उच्च न्यायालय ने इस मामले के सिलसिले में किशोर के पिता को अग्रिम जमानत दे दी है जो त्रिशूर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं।

प्रमुख खबरें

फ्लाइट का किराया ₹49,000 के पार, एक बाथरूम में 10 सवार! छठ पूजा पर 18 हजार ट्रेनों में आप भी जरूर करें अमृतकाल का अमृत सफर

Indian Women Hockey Team में कई पोजीशन पर खेल सकने वाले खिलाड़ी तैयार कर रहे Sjoerd Marijne

PM Modi बोले, भारत के प्रयासों से Yoga को मिली वैश्विक पहचान

Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang से जुड़े जासूसी विवाद पर Taiwan में नाराजगी