मेरठ : विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे गए मोबाइल

By राजीव शर्मा | Oct 22, 2021

मेरठ विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को पोषण अभियान के अंतर्गत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मोके पर 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आंगनबाडियों को मोबाइल फोन बांटे। कार्यक्रम के दौरान  मुख्य अतिथि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मोबाइल फोन प्राप्त होने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की गुणवत्ता व दक्षता बढ़ेगी। 

पोषाहार का वितरण, बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण, गर्भवती का टीकाकरण, कोरोना की जांच व जानकारी, बच्चों के वजन संबंधी सभी जानकारियां मेाबाइल में रखना होगा। मोबाइल में एक ऐप भी दिया गया है जिसके माध्यम से यह कार्य आसानी से होगा। महिलाओ की प्रसव की संभावित तिथि भी आ जायेगी साथ ही जिस कुपोषित बच्चे के घर आंगनबाडी कार्यकत्री को भ्रमण करना है उसका डिटेल भी मोबाइल में रहेगा। जब किसी महिला के प्रसव, टीकाकरण का दिन होगा उसका रिमांइडर नाम स्क्रीन पर आ जायेगा और घंटी का निशान भी आ जायेगा। घर भ्रमण करके मोबाइल में दर्ज करके ही निशान हटेगा तथा विटामिन ए व कृमि नाशक दवा खिलाने की डयू लिस्ट मोबाइल पर आ जायेगी। इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार