मेरठ: नगर निगम आउट सोर्स करेगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन,निकाली बिड

By राजीव शर्मा | Sep 15, 2021

मेरठ। महानगर में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था निजी हाथों में देने की कवायद शुरू हो गई। नगर निगम ने कंपनियों को अपने-अपने प्रस्ताव देने के लिए ई-टेंडर निकाल दिया है। जिसकी प्री बिड मीटिंग 20 सितंबर को आनलाइन होगी। ई-टेंडर की तकनीकी बिड पांच अक्टूबर को खुलेगी।


नगर निगम पहले चरण में सूरजकुंड वाहन डिपो और दिल्ली रोड वाहन डिपो क्षेत्र (मुख्यालय और शास्त्रीनगर जोन) के वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था आउटसोर्स पर देगा। दोनों वाहन डिपो क्षेत्र में कुल 73 वार्ड आते हैं। इनके लिए ही कंपनियों को आमंत्रित किया गया है।


कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र के वार्ड निगम अपने पास रखेगा। नगर निगम अफसरों के अनुसार कंपनियां अपने प्रस्ताव में प्रति घर व व्यवसायिक प्रतिष्ठान से कूड़ा कलेक्शन की दर बताएंगी। 20 सितंबर को प्री बिड मीटिंग में नगर निगम अधिकारी कंपनियों के प्रस्ताव में बारे में जानेंगे।तकनीकी और फाइनेंशियल बिड के अंकों और कंपनियों के पुरानी प्रोफाइल के आधार पर टेंडर फाइनल किया जाएगा। मालूम हो कि वर्तमान में नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शत-प्रतिशत घरों तक नहीं पहुंच सकी है। यही वजह है कि अब निजी हाथों में देने की कवायद शुरू की गई है।


लेकिन कंकरखेड़ा जोन अर्थात कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र के 17 वार्ड फिलहाल निजी हाथों में नहीं जाएंगे। यहां नगर निगम खुद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करेगा। निगम अफसरों के मुताबिक जब मुख्यालय व शास्त्रीनगर जोन के सूरजकुंड व दिल्ली रोड वाहन डिपो में आउटसोर्स व्यवस्था का परिणाम बेहतर रहेगा तब कंकरखेड़ा जोन में भी यह लागू की जाएगी।


नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रथम व नोडल अधिकारी कचरा निस्तारण ब्रजपाल सिंह के अनुसार सूरजकुंड और दिल्ली रोड वाहन डिपो के वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन (संचालन व मेंटीनेंस)आउटसोर्स पर दिया जा रहा है। ई टेंडर के जरिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। एक माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कंकरखेड़ा जोन की व्यवस्था निगम के पास ही रहेगी।


प्रमुख खबरें

योगी बोले: राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल अटल जी की विरासत को अमर रखेगा; PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

चंद्रशेखर का बड़ा आरोप: केरल में 10 साल से भ्रष्टाचार कर रहे विजयन

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने कपिल शर्मा शो में हिस्सा नहीं लिया, फैंस ने क्रिकेटर को किया मिस

पीएम मोदी का ओलंपिक सपना: 2036 में युवा लाएंगे मेडल, खेल महोत्सव बनेगा प्रतिभा का मंच