मेरठ पुलिस ने कुख्यातों की गिरफ्तारी को चलाया चेकिंग अभियान, 6 लोग गिरफ्तार

By राजीव शर्मा | Mar 29, 2022

मेरठ,कुख्यातों की तलाश में मेरठ पुलिस ने मंगलवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी की। एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ अरविंद चौरसिया समेत 500 पुलिसकर्मी अलग अलग स्थानों पर चेकिंग के लिए उतरे। पुलिस ने लिसाड़ीगेट इलाके में यह अभियान शुरू किया है। जहां पुलिस ने चेन स्नेचर, वाहन चोरी करने वाले, वाहन लुटेरे, पर्स लुटेरों की तलाश शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा है। इनमें तीन लोगों से एक एक तमंचा मिला है जबकि एक युवक से चोरी की बाइक बरामद की गई है। एक युवक लूट की घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस ने जाकिर कॉलोनी में चेन स्नेचर शादाब के घर पर दबिश दी तो घर पर कोई नहीं मिला। पड़ोसी लोगों ने बताया की शादाब की मां बाहर गई है। शादाब अपनी पत्नी के साथ बाहर रहने लगा जो कपड़े बेचने का काम करता है।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन