मेरठ पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भांडा फोड़, सिपाही कर रहा था कारतूस और खोखों की सप्लाई

By राजीव शर्मा | Nov 26, 2021

मेरठ पुलिस ने बुधवार रात को प्रधान पद के प्रत्याशी रहे सबी अख्तर के घर से कारतूस और तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए प्रधान पद के प्रत्याशी सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेसवार्ता कर इस घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है की सबी ने इसी साल अप्रैल माह में गांव में प्रधान पद के उम्मीदवार के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गया था। प्रधानपद का प्रत्याशी रहा सबी अख्तर के घर में कारतूस बनाने के साथ साथ तमंचा फैक्ट्री भी चल रही थी। जानकारी के अनुसार वह बेडरूम में खुद रात में तमंचा बनाता था,तो वही कारतूसों के खोखे सप्लाई करने में यूपी पुलिस के कांस्टेबल के नाम का खुलासा किया गया है, जिसे लेकर जांच की जा रही है। पुलिस जाँच में खुलासा हुआ है की यह तमंचे आगामी चुनाव से पहले मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली में ऑन डिमांड सप्लाई किए जाने थे।

पुलिस का कहना है की सबी अहमद ने गांव में प्रधान पद के लिए इसी साल चुनाव लड़ा था। जिसमें वह चुनाव हार गया था। सबी को लेकर कुछ लोगो को संदेह था की वह अवैध हथियार सप्लाई करता है। सबी ने पूछताछ में बताया की मैं अपने भाई के साथ मिलकर पिछले 3 माह से तमंचे, देशी तमंचे,रायफल बना रहा था। तमंचे को 2 हजार रुपये व देशी रायफल को 4 हजार रुपये में बेचा जाता था। बरामद हथियार मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली में सप्लाई किए जाने थे।

प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारीयों द्वारा मीडिया को बताया गया की सबी की पत्नी सबनम की सेफ से भारी संख्या में कारतूस भी बरामद किए गये हैं। सबी की पत्नी सबनम भी अवैध हथियार सप्लाई में शामिल रही है। जबकी रजी अख्तर की पत्नी रूबीना की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों का चचेरा भाई जहीन यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में देवबंद में जीआरपी में तैनात है। जहीन ही प्रतिबंधित .303 बोर के खोखे सप्लाई कर रहा था। यह कारतूस सिपाही से 5 हजार रुपये में खरीदे थे। इस गिरोह में तीन अन्य लोगो के भी शामिल  होने की जानकारी पुलिस को मिली हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

आरोपियों के पास से एक फैक्ट्री मेड 315 बोर की राइफल, एक देसी बंदूक 12 बोर, एक .303 बोर का तमंचा, एक 12 बोर का तमंचा, 23 कारतूस .303 बोर, 315 बोर के पांच कारतूस, 29 खोखे 315 बोर वाले, 127 खोखे 12 बोर वाले और 12 बोर वाले 208 कारतूस जिंदा बरामद किए। इसके अलावा छर्रे के लिए इस्तेमाल होने वाला बारूद और सामान करीब 6.50 किलो बरामद किया। 

प्रमुख खबरें

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला: Pakistan से द्विपक्षीय सीरीज पर Ban, Multi-Nation टूर्नामेंट को Green Signal

Pakistan Super League में पैसों पर बवाल, PCB ने टीमों और Broadcasters को भेजा नोटिस

Dollar हुआ पस्त, रुपया 61 पैसे चढ़कर मजबूत! Trump के Iran Deal से मिलेगी महंगाई से राहत?

IPL Final की मेजबानी छिनने पर भड़का KSCA, कहा- BCCI के फैसले से हम निराश हैं