मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

मेरठ जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के करीब दो वर्ष पुराने मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मेरठ की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) संगीता की अदालत ने अनूपनगर फाजलपुर निवासी मनीष उर्फ मैक्स को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 50 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मनीष उर्फ मैक्स ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया और उसे मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।

पुलिस ने बताया कि इस पर अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित पक्ष ने अदालत को बताया कि उनकी बेटी जूडो की जूनियर लेवल की खिलाड़ी थी और उसके स्कूल में ही जूडो कराटे की कोचिंग कराई जाती थी। मनीष उर्फ मैक्स वहां पर कोच था और उसने ही लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं