Meerut के स्कूल में शिक्षक ने 10वीं के छात्र को पीटा, समझौते के बाद कार्रवाई नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

मेरठ जिले में हस्तिनापुर क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा के 13 वर्षीय एक नाबालिग छात्र की एक शिक्षक ने कथित रूप से बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मवाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज लवानिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्र के परिजनों ने शिकायत की थी लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

वीडियो में शिक्षक छात्र से पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं, ‘‘क्या पढ़ रहा है? बता... बता... इतने दिनों से क्या कर रहे हो?’’ इसके बाद वह छात्र से पूछते हैं, ‘‘क्या बनाया है यह, बता? किसने दिया था यह तुम्हें करने को?

बैठ नीचे। क्यों बनाया है?’’ परिजनों का आरोप है कि छात्र ने पिटाई से बचने के लिए सिर नीचे कर लिया, लेकिन शिक्षक ने उसे पीटना जारी रखा और कॉलेज से उसका नाम काटने की धमकी भी दी। छात्र ने छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।

इसके बाद परिजन छात्र को लेकर कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य अमित कुमार से शिकायत की। बाद में हस्तिनापुर थाने में भी शिकायत की गई।

प्रमुख खबरें

पलटा चीन, भारत को भेजेगा 1 लाख टन भयंकर माल

Love Horoscope For 29 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

National Sports Day: आज भी कायम है ध्यानचंद की स्टिक का जादू

Brajesh Pathak बोले, नशा सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि पूरे समाज व देश की प्रगति को रोकता है