By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026
मेरठ, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने किराये के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार अपराह्न करीब 2:30 बजे मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खोला तो 25 वर्षीय युवती का शव पंखे से लटका मिला।
लालकुर्ती थानाध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।