मेरठ,तनाव में चल रहे सर्राफ ने घर के अंदर खुद को गोली से मारकर की आत्महत्या

By राजीव शर्मा | Mar 02, 2022

मेरठ,तनाव में चल रहे सर्राफ ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। स्वजन ने गढ़ रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सर्राफ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटनास्थल पर सर्राफ की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि सर्राफ सुभाष वर्मा ने दो करोड़ के जेवर शहर के आठ सर्राफा व्यापारियों को उधारी में दिए थे। जेवर लेने के बाद सर्राफा व्यापारियों ने उनके आभूषण वापस करने से इंकार कर दिया था। वहीं मोटी रकम भी फंसी हुई थी। इसके चलते सुभाष टेंशन में चल रहे थे।पुलिस का कहना है कि सर्राफ व्यापारी सुभाष वर्मा के शव के पास लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी मिली। पुलिस को शक है कि इसी रिवाल्वर से सुभाष वर्मा की मौत हुई है। रिवाल्वर को पुलिस ने कब्जे में लेलिया है।

सीओ अरविद चौरसिया ने बताया कि मृतक का पत्नी से तलाक हो चुका है। उसका खर्चा देना पड़ रहा था। भाई से भी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पिता भी बड़े भाई के साथ अलग मकान में रहते हैं। इसके अलावा भी काफी रुपये बाजार में फंसे हुए हैं, जिसके चलते वह तनाव में चल रहे थे। शाम के वक्त उन्होंने सीने में गोली मार ली थी, जिससे मौत हो गई। स्वजन ने आत्महत्या करने की बात कही है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद