मेरठ: स्थानीय समस्याओं को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस

By राजीव शर्मा | Jul 05, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपनी मांगों को लेकर एक युवक शोले फ़िल्म का वीरू बन बैठा। क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए युवक कंकरखेड़ा क्षेत्र के खड़ोली में पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक हाथ में तिरंगा भी लिए हुए था और बोला कि जब तक गांव की समस्या का समाधान नहीं होगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ और कंकरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खड़ोली गांव मे पानी की टंकी के ऊपर अलग-अलग समस्याओं के समाधान कराने के लिये गांव खड़ोली निवासी अश्ववनी ने आत्मदाह की चेतावनी दी। जिसके बाद युवक के समर्थन में गांव के अन्य लोग भी धरने पर बैठ गए। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेंगी AIIMS जैसी सुविधाएं ! सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक हुआ तैयार 

मौके पर एडीएम प्रशासन अजय तिवारी भी पहुंचे। कंकरखेड़ा पुलिस टंकी पर चढ़े युवक को ऑफिस समझा-बुझाकर उतारने का प्रयास कर किया। फायर विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। जबकि वहां अन्य लोग पास में धरना भी दे रहे हैं। जिसमें CO दौराला संजीव कुमार ने भी धरना दे रहे लोगों को समझाकर शांत कराया और कहा कि जो भी मांगे होंगी, उन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।प्रशासन के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त करा कर टंकी पर चढे युवक को सकुशल उतार लिया गया।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई

Bihar Flood: भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन महीने का वेतन

पंजाब में Manish Sisodia ने किया AAP के महासंपर्क अभियान का एलान, Sukhbir Badal ने कसा तंज