मेरठ, नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में तैयारी पूर्ण,सुरक्षा चाकचौबंद

By राजीव शर्मा | Jan 13, 2022

मेरठ में चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा उम्मदवारो के लिए चुनावी फिल्ड तैयार कर दिया गया है। कलक्ट्रेट में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं सात विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन के लिए अब निर्वाचन अधिकारियों के नाम भी तय हो गये हैं। हालांकि मैदान में खिलाड़ी का इंतजार है। बसपा को छोड़ अब तक किसी भी दल के प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

चुनाव आयोग से जारी कार्यक्रम के तहत 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। कलक्ट्रेट स्थित सभी नामांकन कक्षों के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार नामांकन में केवल दो व्यक्ति की ही अनुमति रहेगी। 25 साल या उससे अधिक आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। प्रत्याशी को प्रमाणित वोटर लिस्ट की कापी नामांकन पत्र के साथ देना होगा। यदि प्रत्याशी दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन करता है तो उसके अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमाणित प्रतिलिपि नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत करनी होगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ