मिलिए आजमगढ़ के पुलमैन शकील अहमद से, अपने हौसले की बदौतल बनवा चुके हैं 6 पुल

By अंकित सिंह | Dec 10, 2021

कहते हैं हौसला हो तो बंजर जमीन में भी खेती की जा सकती है। हौसले से हर मुश्किलों का फतह किया जा सकता है। ऐसी ही कुछ कहानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आ रही है। आजमगढ़ में एक छोटा सा काम है तोवा, जहां एक शख्स रहता है शकील अहमद। लोग शकील को उसके नाम से नहीं बल्कि पुल वाले के नाम से जानते हैं। दरअसल, शकील वह इंसान हैं जिसने लोगों के सहयोग से अब तक छह पुल बनवा चुके हैं। अपने अथक मेहनत, साहस तथा लोगों की सहयोग के बदौलत उन्होंने यह पुल बनवाए हैं। इन छह पुलों में से चार को चालू भी कर दिया गया है जबकि दो पुलों का निर्माण अभी जारी हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव में दलितों पर है सबकी नजर, क्या मायावती की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है?

हालांकि, सबसे दिलचस्प तो यह है कि आखिर शकील अहमद को पुल बनाने की प्रेरणा कहां से मिली। बात 1982 की है, जब गांव की एक घटना ने शकील को अंदर से झंकझोर दिया था। दरअसल, गांव में कोई पुल नहीं थी। नदी पार करने के दौरान एक बच्चा नाव के सवारी कर रहा था लेकिन डूब जाने की वजह से उस बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद शकील अहमद ने प्रण लिया था कि वह नदी पर पुल बनाएंगे ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो। जब शकील अहमद ने पुल बनाने का निर्णय लिया तो इसके लिए उन्होंने आम लोगों को जोड़ना शुरू किया। वह चंदा मांगने लगे तो उन पर कई तरह के आरोप भी लगे। लेकिन मजबूत इरादों की वजह से शकील अहमद पुलों को बनाने में कामयाब हुए। 

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद