न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के बीच हुई बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस और राकांपा की संभावित गठबंधन सरकार से पहले यहाँ गुरुवार को तीनों दलों के नेताओं ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा के लिए बैठक की। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले तीनों दलों के वरिष्ठ नेताओं को मसौदे को स्वीकृति देनी होगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में अदृश्य शक्ति से शिवसेना का सामना, दी ये चेतावनी

इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई में मंगलवार को ठाकरे के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बैठक की बात को अफवाह करार दिया। राउत ने ट्वीट किया, “अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अहमद पटेल के साथ बैठक की और हमने कोई समझौता कर लिया है। उद्धव ठाकरे की ओर से मैं यह साफ करना चाहता हूँ कि यह झूठ है और जानबूझकर फैलाया जा रहा है। कांग्रेस और राकांपा के साथ हमारी बातचीत चल रही है।”  इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सुबह कहा था कि राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है और अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। चव्हाण ने कहा, “कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के बीच अभी तक प्रारंभिक चरण की बातचीत हुई है। आज कांग्रेस और राकांपा के बीच फिर बैठक होगी और बाद में दोनों दलों की शिवसेना से बातचीत होने की उम्मीद है। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।” 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका