हिमाचल केबिनेट की शिमला में सीएम जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज बैठक, कोरोना बंदिशों पर होगा फैसला

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 04, 2021

शिमला।  हिमाचल सरकार आज कोरोना बंदिशों में कुछ रियायत देने व स्कूलों को दोबारा खोलने के बारे में निर्णय ले सकती है। शिमला में प्रदेश सचिवालय में हिमाचल मंत्रीमंडल की सीएम जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में इस बाबत निर्णय लिया जा सकता है। यही वजह है कि सरकारी कर्मचारी हो या आम आदमी केबिनेट मिटिंग की ओर नजरे टिकाये है।

 

 

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर छात्रों के लिए स्कूल पांच सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था। अब नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दोबारा स्कूल खोलने की योजना है। वहीं, निजी और सरकारी बसों के पूरी क्षमता से संचालन को लेकर भी निर्णय हो सकता है। साथ ही कई स्कूलों को स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग की ओर से लाये जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव --- हिमाचल के इस गांव में प्रेमी जोड़ों को अदालत नहीं देवता से संरक्षण मिलता है

वहीं, स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रस्तुति देगा। प्रधानमंत्री के छह सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी प्रस्तुति दी जाएगी। 

उधर, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज से नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू होंगी। आज पहली परीक्षा ऑनलाइन होगी। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में अगर सोमवार से छा़त्रों को बुलाने का फैसला ले लिया जाता है तो परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से स्कूलों में ली जाएंगी। तीन घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों से 40 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 60 फीसदी सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से फोटो खिंचकर वापस भेजनी होगी। एक-दो दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के माध्यम से संबंधित शिक्षकों के पास भी जमा करवाना होगा।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कफोटा में उप-मंडलाधिकारी व शिलाई में डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की

आज होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए छात्रों को पासवर्ड से बंद पीडीएफ फाइल के तौर पर प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप से भेजे जाएंगे। परीक्षा से कुछ देर पहले शिक्षक पासवर्ड को छात्रों से साझा करेंगे। छात्रों को तीन घंटे के निर्धारित समय में परीक्षा पूरी करनी होगी। तीन घंटे का समय पूरा होने के बाद उत्तर पुस्तिका की फोटो व्हाट्सएप से ही वापस भेजनी होगी। 14 सितंबर तक परीक्षाएं जारी रहेंगी। 26 सितंबर तक परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। आज नवीं और दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय और जमा एक और जमा दो कक्षा की राजनीति शास्त्र, फिजिक्स और बिजनेस स्टडी विषय की ऑनलाइन परीक्षा होगी।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती