दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बनीं भाजपा की मैनिफेसटो एवं आरोप पत्र समितियों की बैठकें सम्पन्न

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 18, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी दिल्ली भाजपा की मैनिफेसटो समिति की पहली बैठक संयोजक सांसद रामवीर सिंह बिधूडी के निवास पर सम्पन्न हुई जिसमे राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने अपना मार्गदर्शन एवं विभिन्न प्रभार राज्यों का मैनिफेसटो अनुभव सांझा किया।

इसे भी पढ़ें: Gangster Lawrence Bishnoi के भाई अनमोल पर अमेरिका ने ले लिया बड़ा एक्शन, सलमान के घर फायरिंग केस से जुड़े हैं तार

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि आज दिल्ली के लोग बहुत उम्मीद से भाजपा की ओर देख रहे हैं और हमारा मैनिफेसटो सभी वर्गों से जुड़ा होगा और हम शीघ्र अपनी विस्तृत मैनिफेसटो निर्माण योजना एक पत्रकार सम्मेलन में घोषित करेंगे।

दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर नियमित हमले करने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता के संयोजन में समिति गठित की है जिसकी भी आज प्रथम बैठक हुई जिसमा दिल्ली भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा ने समिति के लिए दिशानिर्देश सभी उपस्थित सदस्यों को समझाये।

इसे भी पढ़ें: Kopri Pachpakkhadi Assembly Seat: कोपरी पाचपाखाडी सीट पर फिर जीत हासिल करेंगे एकनाथ शिंदे या केदार दिघे बदलेंगे समीकरण

बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव संचालन समिति संयोजक हर्ष मल्होत्रा, सह संयोजक दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय मंत्री मंजिनद्र सिंह सिरसा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश मंत्री हरिश खुराना और अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

प्रमुख खबरें

Supreme Court छात्र प्रदर्शन मामले में जांच समिति गठित करेगी, FIR रद्द करने पर विचार

Akhilesh Yadav बोले, BJP की सीट-बंटवारा योजना होगी विफल; एनडीए नेताओं ने किया पलटवार

Ajay Rai ने RSS को दी Tiranga लेकर चलने की चुनौती, भाजपा पर भी साधा निशाना

UP Flood: उत्तर प्रदेश के 13 जिले बाढ़ प्रभावित, 4,845 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया