Meghalaya चुनाव की तारीखों के ऐलान का सभी दलों ने किया स्वागत तो बीजेपी को है क्या ऐतराज, लंबा अंतराल मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रदान करेगा अवसर?

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2023

आगामी मेघालय विधानसभा चुनाव के तहत 27 फरवरी को पूर्वोत्तर के इस राज्य में मतदान होगा जबकि मतगणना दो मार्च को होगी। मेघालय विधानसभा चुनाव की चुनाव आयोग की घोषणा का भाजपा को छोड़कर राज्य के अधिकांश राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी यूडीपी और विपक्षी टीएमसी और कांग्रेस ने चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि वे चुनावी लड़ाई के लिए तैयार हैं। हालांकि, मेघालय भाजपा तारीख की घोषणा और चुनाव के आयोजन के बीच लंबे समय के अंतराल पर कहा कि यह "प्रमुख दलों को मतदाताओं को प्रभावित करने का पर्याप्त अवसर देगा। तारीख की घोषणा और चुनाव के बीच लंबे अंतराल को लेकर कहा कि यह प्रमुख दलों को मतदाताओं को प्रभावित करने का पर्याप्त अवसर देगा।

इसे भी पढ़ें: North East India के तीन चुनावी राज्य- त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड का राजनीतिक गणित समझिये

वर्तमान में मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की अगुवाई में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) की गठबंधन सरकार है और कोनराड संगमा इसका नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है। इस बार के चुनाव में एनपीपी और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा