By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023
शिलांग। मेघालय में 39 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गृह मंत्रालय का आईबी अधिकारी बताते हुए, नौकरी की तलाश कर रहे 38 लोगों से कथित तौर पर 80 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस अधीक्षक (शहर) विवेक सियम ने यह जानकारी देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार को वाहिंगदोह के रिचर्ड तिपलांग स्वेर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि वाहिंगदोह में उसके घर से सायरन और वीआईपी बत्ती लगा एक वाहन, मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। स्वेर के खिलाफ मावलई पुलिस थाने और लुम्दिंगरी पुलिस थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं।