Meghalaya: एनपीपी के थॉमस ए संगमा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

शिलांग। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के वरिष्ठ नेता एवं सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन (एमडीए) के उम्मीदवार के तौर पर थॉमस ए संगमा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष को बृहस्पतिवार को चुना जायेगा।

इसे भी पढ़ें: बरसाने की होली के बारे में तो बहुत सुना होगा, अब जरा गोरखपुर की होली के बारे में भी जान लीजिए

विधानसभा के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तुराल सीट से विधायक थॉमस ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि अब तक अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाले एमडीए को 44 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जिसमें एनपीपी के 25 विधायक शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Karthigai Deepam पर रोक के खिलाफ Madras High Court पहुंची याचिका, नैनार नागेंद्रन नजरबंद

Akhilesh Yadav का कांग्रेस को संदेश, गठबंधन में जीत हासिल करने के लिए समझौते करना जरूरी

Vietnam के Hanoi में गैस विस्फोट से गिरी इमारत, 6 की मौत और 14 से ज्यादा लोग Hospital पहुंचे

कराची की सड़कों पर सैलाब, असीम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे सिंधी, उठी अलग सिंधुदेश की मांग