महबूबा मुफ्ती पर भड़के गिरिराज, बोले- भारत का खाकर पाकिस्तान की ना गाएं

By अनुराग गुप्ता | Feb 20, 2019

नई दिल्ली। मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको पाकिस्तान से प्रेम करना छोड़ देना चाहिए। भारत का खाती हैं तो भारत का गाएं। दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की वकालत करते हुए कहा था कि अभी खान ने पाक की कमान संभाली है, ऐसे में उन्हें एक मौका दिया जाना चाहिए।

महबूबा मुफ्ती द्वारा दिए गए इस बयान के बाद जब एक समाचार एजेंसी के संवाददाता ने गिरिराज सिंह से बातचीत की तो उन्होंने मुफ्ती को आस्तीन का सांप नहीं बनने की हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी के दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद इमरान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!