सभी को महबूबा मुफ्ती और अन्य नजरबंद लोगों की रिहाई के लिए उठानी चाहिए आवाज: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान हटाए जाने का एक साल पूरा होने के मौके पर बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नजरबंद किए गए अन्य लोगों की रिहाई की मांग के लिए सामूहिक आवाज उठनी चाहिए। गौरतलब है कि पिछले साल पांच अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटा दिए थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और मुख्यधारा के कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। अब फारूक और उमर रिहा हो चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप