राहुल गांधी के समर्थन में आईं महबूबा मुफ्ती, सरकार के पार्टनर के रूप में काम कर रही जांच एजेंसियां

By अंकित सिंह | Jun 14, 2022

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रही है। उनकी मां सोनिया गांधी को भी 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए को कहा गया है। इन सब के बीच पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। उन्होंने राहुल से पूछताछ के मसले पर कहा कि वर्तमान में जितनी भी जांच एजेंसी है, वह सरकार के पार्टनर के रूप में काम कर रही हैं। जो सरकार कहती है वह वही करती हैं। विपक्ष के नेताओं को जेल में डालते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है, जिनके पूर्वजों ने इस देश को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में न्यायपालिका का बड़ा रोल है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह जो हिंदुस्तान है, वह पूरी दुनिया में अपनी भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र के लिए जाना जाता था। लेकिन भाजपा ने सब का बेड़ा गर्क कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: 'पी चिदंबरम और प्रमोद तिवारी की पसली में फ्रैक्चर', सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर लगाए बर्बरता के आरोप, कहा- कांग्रेसी झुकेंगे नहीं

राहुल गांधी की बात करते हुए महबूबा ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ लगातार कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। उनको खामोश करने के लिए ईडी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से ईडी, एनआईए और अन्य सरकारी एजेंसियों का भाजपा द्वारा दुरुपयोग किया गया है क्योंकि वे उन्हें एक गठबंधन पार्टी के रूप में मान रहे हैं जो केंद्र सरकार की दिशा में चल रही है। संवाददाताओं से बातचीत में महबूबा ने यह भी कहा कि नुपुर शर्मा द्वारा एक रणनीति के तहत विवादित बयान दिया गया था, ताकि कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा और उनकी हत्याओं से ध्यान भटकाया जा सके, जिन्हें रोकने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणियों के कारण देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि नुपुर शर्मा द्वारा यह बयान मुसलमानों को भड़काने के लिए दिया था, ताकि सरकार को उनके घरों को ढहाने, उन पर गोलियां चलाने और उन्हें गिरफ्तार करने का बहाना मिल सके।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन