खुशी है कि भाजपा के सहयोगी दल कश्मीरियों के खिलाफ नाइंसाफी पर बोल रहे हैं: महबूबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपा के सहयोगी पुलवामा हमले के आलोक में कश्मीरियों के साथ हो रही ‘नाइंसाफी’ के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर अन्य लोगों की चुप्पी की आलोचना भी की। महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘खुशी है कि अकाली दल की हरसिमरत बादल जैसे भाजपा के सहयोगी निर्दोष कश्मीरियों के साथ की जा रही नाइंसाफी के खिलाफ बोल रहे हैं। अब भी इनकार की मुद्रा में रहने वाले लोग सच्चाई से दूर हैं।’’

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति पुरस्कार पर बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘सियोल शांति पुरस्कार जीतने पर प्रधानमंत्री को बधाई। लेकिन सर, भारत में हम अब भी आपसे देशभर में कश्मीरियों पर हो रहे हमलों की निंदा का बाट जोह रहे हैं। लेकिन व्यक्ति को तब क्या उम्मीद हो जब राज्यपाल भी भड़काऊ बयान देकर आसानी से बच निकलें।’’

प्रमुख खबरें

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए