पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के फैसले पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, बताया अमानवीय

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2025

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने केंद्र से उन पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित करने के अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, जिन्होंने भारतीयों से शादी की है और 30-40 साल से यहाँ रह रहे हैं। इस कदम से गंभीर मानवीय चिंताएँ पैदा होने पर ज़ोर देते हुए मुफ़्ती ने कहा कि ज़्यादातर प्रभावित महिलाएँ हैं जो लंबे समय से समाज का हिस्सा रही हैं। पीडीपी प्रमुख ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित करने के हालिया सरकारी निर्देश ने गंभीर मानवीय चिंताएँ पैदा की हैं, ख़ास तौर पर जम्मू-कश्मीर में। प्रभावित होने वाली कई महिलाएँ हैं जो 30-40 साल पहले भारत आई थीं, भारतीय नागरिकों से शादी की, परिवार बनाए और लंबे समय से हमारे समाज का हिस्सा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: 'पूरे देश के सामने हम शर्मिंदा हैं', पहलगाम हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, कश्मीरियत तो है, लेकिन...

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारत में दशकों से शांतिपूर्वक रह रहे लोगों को निर्वासित करना न केवल अमानवीय होगा, बल्कि इससे उन परिवारों पर गहरा भावनात्मक और शारीरिक संकट आएगा, जो अब अपने लिए कोई दूसरा घर नहीं जानते। आतंकवादी तंत्र पर कार्रवाई के तहत कथित आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करने के संबंध में मुफ्ती ने कहा कि केंद्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम लोगों की संपत्ति नष्ट न हो।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?