महबूबा मुफ्ती को सता रहा कश्मीरी पंडितों का दर्द, LG से मुलाकात कर उठाई यह मांग

By अंकित सिंह | Jun 02, 2025

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास की मांग करते हुए कहा कि उनके पुन: एकीकरण को केवल एक प्रतीकात्मक वापसी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि जम्मू और कश्मीर के लिए एक साझा, समावेशी और दूरंदेशी भविष्य के निर्माण के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने राजभवन में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: सैकड़ों कश्मीरी पंडित खीर भवानी मेले के लिए रवाना

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमने कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के मुद्दे को पीडीपी के एजेंडे का हिस्सा बनाया है। हमारे खिलाफ बहुत बड़ा आरोप है कि हम यहां रहने वाले कश्मीरी पंडितों को नहीं बचा सके। महबूबा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हर राजनीतिक दल, चाहे वह किसी भी विचारधारा का हो, लगातार उनकी वापसी के विचार का समर्थन करता रहा है। उन्होंने कहा, "उनके विस्थापन का साझा दर्द और सुलह की चाहत हम सभी को इस विश्वास में बांधती है कि कश्मीर एक बार फिर ऐसा स्थान बन सकता है जहां समुदाय शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में रह सकें। इस मोर्चे पर सार्थक प्रगति की सुविधा के लिए, आपके विचार के लिए एक समावेशी और चरणबद्ध रोडमैप संलग्न किया गया है।"

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार

वेनेज़ुएला में भूकंप से कम से कम 164 लोगों की मौत, 971 घायल

Hormuz में No Toll का वादा, Trump की Iran को चेतावनी- गलत निकले तो बातचीत खत्म!

England के खिलाफ Decider Test से पहले New Zealand को तगड़ा झटका, दो मैच विनर बाहर