महबूबा मुफ्ती बोलीं- लोगों का ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश, ताजमहल विवाद पर कहा- दम है तो...

By अंकित सिंह | May 10, 2022

देश में इस वक्त ताजमहल को लेकर भी नया विवाद सामने आ गया है। हिंदू संगठनों के कुछ लोगों की ओर से ताजमहल के कई कमरे खुलवाने की मांग हो रही है और इसके लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसको लेकर अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का भी बयान सामने आ गया है। महबूबा मुफ्ती ने साफ तौर पर कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे को उठाया जा रहा है। ताजमहल विवाद पर अपनी बात को रखते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि और ताजमहल की बात की जा रही है। मुगलों के वक्त की मस्जिदें और ताजमहल के पीछे पड़ने से कुछ नहीं होगा। अगर दम है तो लाल किला और ताज महल बनवा कर दिखाओ। फिर देखते हैं इस कितने लोग देश में देखने आते हैं।

बुलडोजर पर बयान

महबुबा मुफ्ती ने कहा कि एक समय था जब धर्म का दुरुपयोग करके हमारा पड़ोसी देश तबाह हो गया था। आज तक वे इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने धर्म के नाम पर लोगों को बंदूके दी थी। इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने अपने बयान में यह भी कहा कि आज हमारे देश में भी यही हो रहा है। धर्म के नाम पर बुलडोजर को इस्तेमाल हो रहा है और लोगों को तलवारें दी जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं