मुठभेड़ों पर राजनीतिक दलों के बयानों को डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

By नीरज कुमार दुबे | Nov 26, 2021

जम्मू-कश्मीर में रामबाग मुठभेड़ पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा संदेह जताने के बाद राज्य पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग तीनों आतंकवादियों को निर्दोष बता रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मारे गए तीनों आतंकवादी एक पुलिस उप निरीक्षक, स्कूल प्रधानाध्यापक, शिक्षक और दो आम नागरिकों की हत्या में शामिल थे। हम आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें बुधवार को श्रीनगर के रामबाग इलाके में हुई मुठभेड़ की प्रामाणिकता पर संदेह है।

आइये अब आपको मिलवाते हैं श्रीनगर के युवा डांसर एमजे नासिर से। श्रीनगर में एक ही डांस एकेडमी है जोकि नासिर चलाते हैं। नासिर ने देशभर में 60 से ज्यादा स्टेज परफॉर्मेंस दी हैं। नासिर उन युवाओं में से हैं जो अपने असाधारण कौशल के माध्यम से घाटी में अपने लिए अलग जगह बनाना चाहते हैं। एमजे नासिर श्रीनगर में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। प्रभासाक्षी संवाददाता से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जब डांस एकेडमी शुरू करने की बात आई तो मेरे परिवार के अलावा किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि लेकिन अब धीरे-धीरे माहौल बदल रहा है और एकेडमी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में आतंक को फंडिंग करने वालों की खैर नहीं, NIA ने खुर्रम परवेज को धर दबोचा

एमजे नासिर ने कहा कि घाटी में माहौल ऐसा नहीं है कि आप खुले तौर पर नृत्य कर सकते हैं। इसलिए शुरुआत में मेरे लिए यह सब बहुत मुश्किल था लेकिन मुझे इसके लिए जुनून था इसलिए मैंने इंटरनेट पर नृत्य वीडियो देखकर ध्यान केंद्रित किया और इसे सीखा। उन्होंने कहा कि अब मैं इसे और लोगों को भी सिखा रहा हूँ।

प्रमुख खबरें

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी

Om Birla के OSD को धमकी देने पर Congress नेता Prahlad Gunjal पर कोटा में केस दर्ज

Kartarpur Corridor फिर खोलने की मांग, CM Bhagwant Mann ने केंद्र से लगाई गुहार

DSIIDC के ऐप से दिल्ली में शराब की अग्रिम बुकिंग शुरू, 48 घंटे में खुद लेनी होगी डिलीवरी