'हम सकारात्मक सोच रखते हैं', गुलाम नबी आजाद के बयान पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, 370 की भी होगी बहाली

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

जम्मू कश्मीर की राजनीतिक हलचल इन दिनों काफी तेज दिखाई दे रही है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुलाम नबी आजाद अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद वहां की ज्यादातर पार्टियां इसे फिर से बहाल करने की मांग कर रही है। जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे दल के नेता लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में फिर से 370 को बहाल किया जाना चाहिए। अनुच्छेद 370 को अगस्त 2019 में खत्म किया गया था। संसद में गुलाम नबी आजाद ने इसका जबरदस्त तरीके से विरोध किया था। हालांकि, गुलाम नबी आजाद अब यह दावा कर रहे हैं कि वह इसको लेकर घाटी के लोगों को गुमराह नहीं करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: गुलाम नबी आजाद का वादा, अनुच्छेद 370 की बहाली पर लोगों को नहीं करूंगा गुमराह

कुछ दिन पहले ही श्रीनगर में फारूख अब्दुल्ला के घर पर गुपकार गठबंधन की एक बड़ी बैठक हुई थी। बैठक के बाद फारूक अब्दुल्ला ने भी कहा था कि हमारे अधिकारों को हमसे छीना जा रहा है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। हालांकि, आजाद अनुच्छेद 370 की बहाली का वादा करने वाले राजनीतिक दलों की खिंचाई कर रहे हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि आजाद जानता है कि क्या किया जा सकता है और क्या नहीं। मैं या कांग्रेस पार्टी या तीन क्षेत्रीय दल आपको अनुच्छेद 370 वापस नहीं दे सकते, न ही (टीएमसी प्रमुख) ममता बनर्जी, या द्रमुक या (राकांपा प्रमुख) शरद पवार। आजाद ने साफ तौर पर कहा कि मैं यह कहां से हासिल कर सकता हूं? लोगों को गुमराह क्यों करूं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर