शहबाज शरीफ के सुर में सुर मिला रहीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- कश्मीर मसले पर होनी चाहिए बात

By अंकित सिंह | Sep 24, 2022

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती लगातार पाकिस्तान की पैरवी करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बातों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के साथ बातचीत की जानी चाहिए। महबूबा मुफ्ती का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू कश्मीर के मसले को उठाया है। महबूबा मुफ्ती ने साफ तौर पर कहा है कि जिस तरीके से अटल बिहारी वाजपेयी के दौर में दोनों देशों के बीच बातचीत की गई, वैसे ही अगर वर्तमान में दोनों देश बातचीत करके जम्मू कश्मीर का हल निकालेंगे तो अच्छा होगा। महबूबा ने जम्मू कश्मीर के मसले को जटिल बताते हुए कहा कि इसे जेल में तब्दील कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: 'अपने कुकर्मों को छुपाने के लिए पाकिस्तान ने लगाए झूठे आरोप', आतंकवाद और बातचीत एक साथ संभव नहीं- UN में भारत का करारा जवाब

भारत का करारा जवाब

भारत ने पाक पीएम को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो देश अपने पड़ोसियों के साथ शांति की चाह रखने का दावा करता है, वह कभी सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित नहीं करेगा और मुंबई में 26/11 को हुए भयावह हमलों के साजिशकर्ताओं को पनाह नहीं देगा। भारत ने साफ तौर पर कहा कि शरीफ ने यह आरोप लगाया है, ताकि वह अपने देश के गलत कृत्यों को छिपा सकें और भारत के खिलाफ उठाए गए कदमों को न्यायोचित ठहरा सकें, जिन्हें दुनिया अस्वीकार्य मानती है।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर