Mehbooba Muftu ने बारामूला के द्रंग में सड़क मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से लगाई गुहार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बारामूला जिले में तंगमर्ग के पास स्थित पर्यटन स्थल द्रंग की सड़क की हालत सुधारने का आग्रह किया। महबूबा ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पीडीपी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और लोक निर्माण विभाग के आयुक्त-सचिव से अनुरोध है कि वे कृपया हस्तक्षेप करें और सड़क की मरम्मत सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की मांग: Kishtwar Rape-Death Case की निष्पक्ष जांच के लिए Crime Branch को सौंपी जाए फाइल

फिर भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी प्राकृतिक सुंदरता के बावजूद तंगमर्ग से द्रंग तक जाने वाली सड़क की दयनीय हालत ने इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को खासकर पर्यटकों के लिए लगभग दुर्गम बना दिया है।

प्रमुख खबरें

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई