अतीक अहमद की हत्या Uttar Pradesh में ‘जंगलराज’ की ओर इशारा करती है : Mehbooba

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2023

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को आरोप लगाया कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या उत्तर प्रदेश में व्याप्त ‘जंगलराज’ की ओर इशारा करती है। महबूबा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलवामा हमले के बारे में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा किए गए ‘खुलासों’ से लोगों का ध्यान हटाने की यह ‘चतुराई पूर्ण राजनीति’ है। उन्होंने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, “अहमद कोई फरिश्ता नहीं था। वह एक आरोपी था। लेकिन जिस तरह से उसे उत्तर प्रदेश में मारा गया, उससे लगता है कि वहां जंगलराज कायम है।”

मलिक ने एक समाचार पोर्टल को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में कमियां होने के कारण फरवरी 2019 में पुलवामा में हमला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात तीन लोगों ने उस वक्त गोली मार दी थी, जब वे पुलिस द्वारा चिकित्सा जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज में ले जाये जाते समय पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट