मेहुल चोकसी को डोमिनिका हाईकोर्ट से राहत, मेडिकल कंडिशन के आधार पर मिली जमानत

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2021

खराब सेहत के आधार पर डोमिनिका हाई कोर्ट से मेहुल चोकसी को जमानत मिल गई है। चोकसी अब अपने इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकते हैं। हालांकि उसके बाद उन्हें सुनवाई के लिए डोमेनिका आना होगा। जिस तरीके से धड़-पकड़ हुई थी और उसके बाद ये उम्मीद बंधी थी कि मेहुल चोकसी को भारत लाया जा सकेगा। उसके बाद जो घटनाक्रम है उसमें बदलाव आता गया। अब ये परिस्थिति आई कि डोमिनिका हाई कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दे दी है। इसके साथ ही भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की सुनवाई भी फिलहाल टाल दी गई है। गौरतलब है कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया था कि डोमिनिका में अवैध प्रवेश के लिए उसकी गिरफ्तारी भारत सरकार के प्रतिनिधियों के ‘‘कहने’’ पर हुई और उसने अपने खिलाफ कार्यवाही रद्द करने की मांग करते हुए रोसीयू के उच्च न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया।

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari को Giant Killer और भूमिपुत्र के रूप में देखती है जनता, Bengal में BJP को अपने पैरों पर खड़ा करके दिखा दिया

Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

Supreme Court से TMC को बड़ा झटका, BJP का तंज- रोज कोर्ट जाने की आदत महंगी पड़ी

Pension पर Delhi High Court का बड़ा फैसला, पद नहीं बल्कि Last Drawn Salary से तय होगी राशि