MeitY का बड़ा कदम, अब DigiLocker App पर मिलेगा Electricity Bill, कागज का झंझट खत्म

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 12, 2026

क्या आप भी आज तक कागज के बिजली बिल संभालकर रखते हैं? आपके घर में भी कागज वाला बिजली का बिल जरुर आता होगा। वैसे तो आजकल डिजिलॉकर का इस्तेमाल ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या मार्कशीट जैसे अन् दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। लेकिन अब इसमें आपके घर का बिजली बिल भी शामिल हो गया है। 

 

डिजिलॉकर पर मिलेगा बिजली बिल

 - इस नई सुविधा में आप अपने लेटेस्ट बिजली बिल को डिजिलॉकर पर एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ संबंधित बिजली कंपनी और अकाउंट नंबर की जरुरत होगी।

 - इसमें लाखों उपभोक्ताओं को अपने बिल डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी।

डिजिलॉकर पर बिजली बिल कैसे डाउनलोड करें?

 - सबसे पहले आप डिजिलॉकर को ओपन करें। यदि फोन नहीं है तो प्ले स्टोर से इसे इंस्टॉल करें या उसे अपडेट करें।

 - इसके बाद आप एप में लॉगइन करें।

 - फिर नीचे दिए गए सर्च विकल्प पर टैप करें। 

 - अब सर्च बार में इलेक्ट्रिसिटी बिल लिखें।

 - अपने राज्य के ऑप्शन पर जाएं और व्यू ऑल का चयन करें।

 - फिर इलेक्ट्रिसिटी बिल पर क्लिक करें।

 - अब अपना अकाउंट नंबर और संबंधित डिसकॉम चूज करें।

 - फिर Get Document पर टैप करें।

 - इसके बाद बिजली बिल स्क्रीन पर दिखाई देगा और डिजिलॉकर में सुरक्षित हो जाएगा।

 - यहां से फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

 इस बात का ध्यान रखें

सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि डिजिलॉकर पर बिजली बिल तभी आएगा, जब जिस व्यक्ति के नाम से अकाउंट लॉगइन होगा, जिसके नाम पर बिजली कनेक्शन और बिजली बिल जारी किया जाएगा। तभी सिस्टम संबंधित बिल को सफलतापूर्वक फेच कर पाएगा।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह