बिल गेट्स के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और तलाक पर पहली बार मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खूब रोई थी

By निधि अविनाश | Mar 04, 2022

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स ने अपनी पत्नी से शादी के 27 सालों बाद तलाक लेने का फैसला किया था। दोनों ने मई 2021 को एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। अब तलाक होने के बाद कुछ महीनों बाद मेलिंडा गेट्स ने पहला बार खुलकर बात की है। उन्होंने अपने तलाक और बिल गेट्स के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी बात की और तलाक लेने का कारण भी शेयर किया। मेलिंडा ने बताया कि, जब उन्हें बिल गेट्स के अफेयर के बारे में पता चला थो तो उन्होंने बिल को माफ तक कर दिया था लेकिन एक वक्त के बाद दोनों को खुद ही अपने रिश्ते में खटास नजर आने लगी।एक समय ऐसा भी आया जहां दोनों को लगा कि वह एक कपल की तरह साथ अब नहीं रह पाएंगे।

बिल से अलग होते वक्त खूब रोई थी मेलिंडा

मेलिंडा ने खुलासा करते हुए कहा कि, जब वह बिल से अलग हुई तो वह कई दिनों तक रोती रहीं। उनकी जिंदगी में कई मौके ऐसे भी आए जब उन्हें अपनी शादी टूटने पर बहुत गुस्सा भी आया। उन्होंने बताया कि, बिल से अलग होने का समय एक शोक के समय जैसा था। जब आप ऐसा कुछ खो देते हैं जो आपने सोच रखा था कि वो आपके पास जीवन भर रहने वाला है तो आप शोक मनाते हैं। उन्होंने कहा कि, अब मैं ठीक हूं और धीरे-धीरे दुख से निकल रही हूं। मेलिंडा अब अफने जीवन के दूसरे पहलू को देखने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, मूझे लगता है कि, मैं अपनी जिंदगी के नए अध्याय को पलट रही हूं। साल 2022 आ चुका हैं और मैं आगे के लिए बेहद उत्साहित हूं कि मेरे जीवन में अब आगे क्या नया है? जानकारी के लिए बता दें कि, बिल और मेलिंडा गेट्स दोनों ने अलग होने की घोषणा 21 मई को की थी और दोनों ने यह कहा था कि वह अपने चैरिटेबल फाउंडेशन बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: रूस ने खेरसान के टीवी टॉवर पर जमाया कब्जा, गलत खबरों के प्रचार के लिए कर सकता है इस्तेमाल!

सोशल मीडिया पर शेयर एक बयान के मुताबिक, मेलिंडा ने लिखा कि, बीते 27 सालों में हमने अपने 3 बच्चों की परवरिश की और एक बेहतरीन संस्था बनाई जो अब दुनियाभर के लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवन दे रहा है। इस मिशन में हम आगे साथ मिलकर काम करते रहेंगे। लेकिन हम एक कपल के तौर पर अपने जीवन को एक साथ नहीं बढ़ा सकते हैं। दोनों का अगस्त 2021 को तलाक फाइनल हुआ था। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान