PM मोदी को अपनी कार में बिठाकर ले गईं मेलोनी, मशहूर कोलोसियम का किया दौरा

By अभिनय आकाश | May 20, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलिनी से हो और तस्वीरें वायरल ना हो भला यह कैसे हो सकता है? पीएम नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर अपने आखिरी चरण में इटली पहुंचे और पहुंचते ही जबरदस्त तरीके से इनकी तस्वीरें वायरल हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलिनी से हुई तो दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें पूरी दुनिया में वायरल हो गई हैं। पहले तो जॉर्जिया मेलनी और पीएम नरेंद्र मोदी कार डिप्लोमेसी में नजर आए। यानी कि एक साथ एक कार की सवारी करते हुए दोनों नेता देखे गए। तस्वीरें भी खिंचवाई गई और देख भी सकते हैं कि कैसे मुस्कुराते हुए जॉर्जिया मेलोनी सबके अभिवादन को स्वीकार कर रही हैं। इसके बाद दोनों नेताओं ने देर शाम मशहूर कोलोसियम में सैर भी की। 

इसे भी पढ़ें: Modi और Meloni की मुलाकातों के Videos ने पूरी दुनिया में मचाया तहलका, Instagram पर Melody पर रील्स और मीम्स की बाढ़

पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरे नेवी ब्लू रंग का बंद गला सूट पहना था। तो वहीं मलोनी ने हल्के गुलाबी रंग का कढ़ाई वाला टॉप और सफेद पजामा पहना था। वहीं एक और तस्वीर भी बहुत खास रही जहां पीएम नरेंद्र मोदी और मेलिनी सूर्यास्त के समय रोम के क्षितज को निहारते हुए एक रैली के सहारे खड़े दिखाई दिए। जहां वह किसी विषय पर गहरी चर्चा करते हुए दिखाई देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का इटली दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में भारत इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025 29 के तहत गति देखने को मिल रही है। यह योजना व्यापार रक्षा प्रौद्योगिक स्वच्छ ऊर्जा कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ाने पर जोर है। इसके अलावा दोनों देश एक दूसरे के साथ रक्षा संबंध भी मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग