DNA World Tour । मुंबई कॉन्सर्ट में Backstreet Boys के सदस्यों ने दर्शकों पर फेंके अपने अंडरवियर, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

By एकता | May 07, 2023

अमेरिका के मशहूर बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज़ (Backstreet Boys) ने मुंबई से अपने डीएनए वर्ल्ड टूर की शुरुआत कर दी है। बैंड के सदस्यों निक कार्टर, होवी डोरो, एजे मैकलीन, ब्रायन लिटरेल और केविन रिचर्डसन ने ने गुरुवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अपनी परफॉरमेंस से गायकों ने फैंस का जमकर मनोरंजन किया। हालाँकि, इस दौरान बैंड के एक-दो सदस्यों ने स्टेज पर कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

 

इसे भी पढ़ें: King Charles III's Coronation | महारानी बनने पर Camilla को विरासत में मिलेंगे यह खानदानी गहने, कोहिनूर का हीरा भी शामिल


बैकस्ट्रीट बॉयज़ ने दर्शकों पर फेंके अपने अंडरवियर

मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, बैंड के सदस्य एजे मैकलीन और केविन रिचर्डसन स्टेज पर अपने अंडरवियर निकाल कर लोगों को दिखाते नजर आ रहे हैं। दोनों गायक यहीं नहीं रुके। अपने अंडरवियर निकालने के बाद उन्होंने इन्हें कॉन्सर्ट देखने आये दर्शकों पर फेंका। इतना ही नहीं वीडियो में दर्शकों में मौजूद महिलाएं उनके अंडरवियर पकड़ी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बैकस्ट्रीट बॉयज़ का कॉन्सर्ट ज्यादा चर्चित हो गया है।


इसके अलावा बात करें तो केविन रिचर्डसन कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ को चीयर करता देखकर भावुक हो गए और रो पड़ें। उन्होंने हाथ जोड़कर दर्शकों को कहा, 'आज रात आपके साथ होना एक सम्मान की बात है।'

 

इसे भी पढ़ें: मशहूर तुर्की स्टार Burak Deniz पहली बार मुंबई आये, इवेंट में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर से मिले


गुरुग्राम में भी दिखी बैकस्ट्रीट बॉयज़ की धूम

मुंबई में सुपरहिट कॉन्सर्ट के बाद बैकस्ट्रीट बॉयज़ ने गुरुग्राम में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बड़ी ही धमाकेदार परफॉरमेंस दी, जिसमें दर्शकों को गदगद कर दिया। सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट के वीडियो छाए हुए हैं। गुरुग्राम वाले बैकस्ट्रीट बॉयज़ के कॉन्सर्ट में मुंबई जैसी कोई हरकत नहीं हुई। इसलिए शायद ये उतना हिट और चर्चा में नहीं है।

प्रमुख खबरें

जनवरी - मार्च में Nayara Energy की पेट्रोल बिक्री 48 प्रतिशत बढ़ी, निर्यात घटा

वरिष्ठ Congress नेता Digvijay Singh ने EVM पर उठाये सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुँचे

BJP की महिला नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

ईरान के राष्ट्रपति रईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग