भारतीय महिला हॉकी टीम के 7 सदस्य, 2 सहायक कर्मचारी कोविड-19 से पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021

नयी दिल्ली। कप्तान रानी रामपाल सहित भारतीय महिला हॉकी टीम की सात खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोमवार को बताया कि ये खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अपने गृह नगर से साई के बेंगलुरु परिसर में आये थे और प्रोटोकॉल के मुताबिक पृथकवास समय पूरा करने के बाद 24 अप्रैल कोसभी का कोरोना वायरस की जांच की गयी थी।

इसे भी पढ़ें: राफेल नडाल ने सिटसिपास को हराकर 12वीं बार बार्सीलोना ओपन का खिताब जीता

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के अलावा पॉजिटिव आने वाली खिलाड़ियों में सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला हैं। इसके अलावा, वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ सभी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारियों में इसके लक्षण नहीं दिख रहे है और उन्हें ‘साई एनसीओई’ में पृथकवास पर रखा गया है।

प्रमुख खबरें

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति