इंडोनेशिया के बाली में जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक, विकासशील देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

नुसा दुआ (इंडोनेशिया)। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा के लिए इंडोनेशिया के बाली में जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक हो रही है,जिसमें दुनिया के अग्रणी अमीर और विकासशील देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक से पहले इंडोनेशिया की पर्यावरण मंत्री सीति नूरबाया ने कहा कि बैठकों के दौरान, जी-20 समूह के हर सदस्य देश के योगदान और विकसित तथा विकासशील देशों के लक्ष्यों में तालमेल बिठाने पर चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: किसी भी देश का रूस के साथ सैन्य अभ्यास करना अमेरिका के लिए चिंताजनक है: व्हाइट हाउस

नूरबाया ने कहा, “पर्यावरणीय बहुपक्षवाद एकमात्र ऐसी व्यवस्था है जहां छोटे, बड़े, अमीर या गरीब देश सभी समान ऊंचाई वाले मंच पर खड़े हो सकते हैं। चाहे उत्तर में हों या दक्षिण, विकसित या विकासशील, सभी देशों की आवाज सुनी जानी चाहिए।” इस साल जी-20 समूह की अध्यक्षता इंडोनेशिया कर रहा है जिसने पेरिस समझौते 2016 का समर्थन किया है। इंडोनेशिया ने 2030 तक अंतरराष्ट्रीय सहायता से 41 प्रतिशत और स्वतंत्र रूप से 29 प्रतिशत तक कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। अमेरिका के जलवायु प्रतिनिधि जॉन केरी समेत 17 पर्यावरण मंत्री और 200 से ज्यादा अन्य प्रतिनिधि इस बैठक में भाग ले रहे हैं। चीन, रूस और अर्जेंटीना के प्रतिनिधि डिजिटल माध्यम से इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन