एक गांव जहां मर्दों के प्रवेश पर है 30 साल से पाबंदी, फिर भी महिलाएं होती हैं गर्भवती!

By निधि अविनाश | Feb 09, 2022

अफ्रीका में एक ऐसा गांव है जहां 30 साल से किसी भी आदमी का प्रवेश वर्जित है लेकिन फिर भी महिलाएं तेजी से गर्भवती हो रही हैं। जी हां, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह काफी अजीब है कि अफ्रीका के इस गांव में कोई भी पुरूष 30 साल से नहीं आया है लेकिन उसके बावजूद इस गांव की महिलाएं गर्भवती हो रही है। बता दें कि, इस गांव का नाम उमोजा है। यह गांव दक्षिण अफ्रीका के घने जंगल में बसा हुआ है जहां केवल महिलाएं ही रहती हैं। इस गांव में करीब 250 महिलाएं रहती हैं। इस गांव का निर्माण साल 1990 में 15 महिलाओं ने किया था। इन 15 महिलाओं का कथित तौर पर ब्रिटिश सैनिकों द्वारा बलात्कार और शारीरिक शोषण किया गया था। जिसके बाद इन महिलाओं के मन में पुरुषों के प्रति नफरत बढ़ने लगी और विरोध में आकर इन महिलाओं ने घने जंगल में एक गांव बनाने का निर्णय लिया। इस गांव में शोषित महिलाओं को शरण दिया जाता है। साथ ही पुरुषों का इस गांव में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

जिस गांव में पुरुषों का किसी भी तरह से प्रवेश वर्जित है, वहां आखिर महिलाएं गर्भवती कैसे हो रही हैं? बता दें कि, पुरुषों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है लेकिन फिर भी कई पुरुष रात में गांव में घुस जाते हैं। महिलाएं अपनी पसंद के पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं जिससे वह गर्भवती हो जाती है। गर्भवती होने के बाद यह महिलाएं उन पुरुषों के साथ कोई संबंध नहीं बनाती है। महिलाएं बच्चों को जन्म देती हैं और उनकी देखभाल खुद करती हैं। 

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट