Meningitis Symptoms: मरीज के लिए जानलेवा हो सकती है मेनिनजाइटिस, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

By अनन्या मिश्रा | May 14, 2024

मस्तिष्क को शरीर का प्रमुख अंग माना जाता है। क्योंकि यह शरीर के न सिर्फ बाहरी बल्कि अंदरुनी काम भी कंट्रोल करता है। अगर दिमाग में कोई खराबी आ जाए, तो शरीर में भी समस्या होने लगती है। बता दें कि मेनिनजाइटिस भी दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी एक समस्या है। इस समस्या के तहत दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड के आसपास के meninges में इंफेक्शन हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को रोकने के लिए सोयाबीन का सेवन करें, मिलेंगे कई फायदे

3 इंफेक्शन से होती है यह बीमारी

मेनिनजाइटिस होने के पीछे का कारण इंफेक्शन होता है। यह वायरस फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया की वजह से हो सकता है। NHS के अनुसार मेनिनजाइटिस के लिए सबसे ज्यादा वायरल इंफेक्शन जिम्मेदार देखा गया है। वहीं दूसरे इंफेक्शन अधिक खतरनाक हो सकता है।

मेनिनजाइटिस के लक्षण

लाइट से सेंसिटिविटी

ज्यादा नींद आना

सांस की दिक्कत

गर्दन में अकड़न

चिड़चिड़ापन

भूख मरना

डायरिया

सिरदर्द

बुखार

उल्टी

बच्चों में मेनिनजाइटिस के लक्षण

बच्चा शांत ना होना

शरीर में अकड़न

चिड़चिड़ापन

चल ना पाना

ज्यादा सोना

तेज रोना

बुखार

फैल सकता है मेनिनजाइटिस

मेनिनजाइटिस एक संक्रामक हो सकता है। इसके कुछ लक्षण एक मरीज से दूसरे मरीज तक फैल सकते हैं। NHS के अनुसार, मरीज को छींकने, खांसने या चुंबन लेने से एक स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। इंफेक्शन फैलाने वाले मरीजों के अक्सर गले या नाक में यह वायरस और बैक्टीरिया मौजूद रहता है।

शरीर बंद कर देता है ये काम

मेनिनजाइटिस की वजह से शरीर को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर समय से इसका इलाज न किया जाए, तो सुनने की क्षमता, देखने की क्षमता और याददाश्त कम हो सकती है। जिसके कारण माइग्रेन, ब्रेन डैमेज, दौरा पड़ना, सबड्यूरल एम्पायमा और हाइड्रोसेफालस भी हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.