By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022
पणजी। दक्षिण गोवा के अम्बौलिम गांव में मानसिक रूप से बीमार 50 वर्षीय महिला ने कथित रूप से अपने 76 साल के पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है जब आरोपी मैरिएन कार्डोसो ईस्टर की प्रार्थना में हिस्सा लेने के बाद घर लौटी थी। ईस्टर रविवार को मनाया गया था।