राशन लेने की सोच रहे हैं तो Ration App अपने फोन में डाउनलोड करें

By विंध्यवासिनी सिंह | Jun 29, 2023

भारत सरकार द्वारा अपने देश के नागरिकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इन्हीं सुविधाओं में फ्री राशन की अति महत्वपूर्ण सुविधा भी है। करोड़ों लोगों को इन स्कीम्स से ना केवल फायदा हुआ है, बल्कि भारत में भुखमरी जैसी समस्या से निजात भी मिली है। 

अगर आप भी चाहते हैं कि आपको राशन लेने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े तो आपको 'मेरा राशन ऐप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Nikon ने भारत में लॉन्च किया अपना नया कैमरा Z8, जानिए इसकी खूबियां

अगर इसके फायदे की बात करें तो आप यह समझ लीजिए कि, राशन कार्ड की सही स्थिति की जानकारी आपको यहां से मिल जाएगी। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इतना ही नहीं अगर राशन कार्ड होल्डर एड्रेस चेंज कर देता है, तो भी आपको यह पता लग जाएगा कि आपके नजदीक की राशन वाली दुकान कहां है। आप देश की किसी भी सरकारी गल्ले की दुकान से राशन ले सकते हैं, साथ ही जान सकते हैं कि वहां पर और कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही हैं। हिंदी और अंग्रेजी में यह ऐप उपलब्ध है। 

अगर इसे इस्तेमाल करने की बात की जाए तो आपको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद ही से मोबाइल नंबर से वेरीफाई करना पड़ेगा। जैसे ही आप इस पर रजिस्टर कर लेते हैं, तो आपसे राशन कार्ड का नंबर मांगा जाएगा और राशन कार्ड का नंबर डालते ही आपको समस्त जानकारियां यहां पर उपलब्ध हो जाएगी। 

इस ऐप पर राशन बांटने से लेकर पिछले 6 महीने की लेनदेन की जानकारी आपको नजर आएगी। जिससे जाहिर तौर पर आप अपने राशन कार्ड पर किसी भी प्रकार की गतिविधि को देख सकेंगे। 

निश्चित रूप से टेक्नोलॉजी की दुनिया में यह एक बड़ी क्रांति है, जिसमें आम जनता के मुद्दों को सशक्त करने का कार्य किया है। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।