Mercedes Benz ने बिक्री बीते वित्त वर्ष में 18,123 वाहन बेचे, अबतक का सबसे ऊंचा आंकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2024

नयी दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सिडीज बेंज की भारत में खुदरा बिक्री स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड में भारी मांग के कारण बीते वित्त वर्ष (2023-24) में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,123 इकाई रही है। यह किसी एक वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी। मर्सिडीज बेंज ने वित्त वर्ष 2022-23 में 16,497 गाड़ियां बेची थीं। 

कंपनी ने कहा कि वह इस कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में एएमजी एस 63 ई-परफॉर्मेंस सेडान और एएमजी सी 63 ई-परफॉर्मेंस की पेशकश के साथ अपनी एएमजी परफॉर्मेंस श्रृंखला को मजबूत करेगी। मर्सिडीज बेंज ने अप्रैल, 2024 में नई दिल्ली और मुंबई के प्रमुख ग्राहक केंद्रों में दो लक्जरी एमएआर 20एक्स स्टोर खोलने की योजना बनाई है।

प्रमुख खबरें

Stock Market Update 5 October 2026 | सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल, इंफोसिस और HDFC बैंक बने टॉप गेनर्स

Odisha में अगले तीन साल नहीं खुलेगी कोई शराब की दुकान, CM Mohan Majhi ने की घोषणा

Bengal By-Election: Nandigram और Rejinagar सीट पर 6 अक्टूबर को वोटिंग, BJP की पहली परीक्षा

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला