दिल्ली में रात भर हुई बारिश के चलते पारा लुढ़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2017

दिल्ली में रातभर हुई बारिश से आज पारा लुढ़क गया और सुबह मौसम सुहाना रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटों में 17.2 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पालम वेधशाला में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गयी।

 

मौसम विभाग ने राजधानी के कई हिस्सों में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान में दिनभर बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।’’ रविवार को धूलभरी आंधी और तूफान के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। रविवार का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

प्रमुख खबरें

भारत एवं कनाडा के रिश्ते खतरनाक मोड़ पर

UP: बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस नेता ने मुझसे किया था संपर्क

Shekhar Suman Talking About His Sons Death | | बेटे की मौत के बारे में बात करते हुए रो पड़े शेखर सुमन, मैं पूरी रात उसके शव के साथ लेटा रहा

बॉर्डर पार से तस्करी के अभियान को किया गया विफल, अमृतसर पुलिस ने पकड़े 5 किलोग्राम नशीले पदार्थ